लालानगर। औराई विकास खंड के अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा में मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले सोमवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर स्टॉल सजाए, जिनमें नाश्ते से लेकर भोजन तक की व्यवस्था की गई।
मेले का शुभारंभ भुलईपुर के प्रधानाध्यापक आशीष सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सभाजीत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण- दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मेले में बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ खेलकूद की दुकानें सजाई। एक तरफ मीना की चटपटी दुकान थी तो दूसरी ओर रॉयल फ़ास्ट फ़ूड सेंटर। कहीं पवन चाट भंडार तो कहीं साहिल पास्ता भंडार आदि रहीं। इस दौरान कुल 17 खाने पीने की दुकानें सजी रहीं। निर्णायक की भूमिका में सभाजीत सिंह और प्रधानाध्यापक पुष्पा अग्रवाल रहीं। इस मौके पर हरिगेन, सौरभ यादव, राहुल, सौरभ गुप्ता, मुकुल सिंह, शशिकांत आदि रहे। मेले में कक्षा सात की शशिकला की स्वच्छ सुंदर दुकान प्रथम, रायल फास्ट फूड सेंटर की प्रवेश और वीरेंद्र की दुकान दूसरे स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर संजय और मंजीत की टीम ही, जबकि चतुर्थ स्थान पर पन संग पांचवें स्थान पर राधा सुधा नीलम का काशी की दुकानें रहीं। बच्चों को प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति कुमारी ने पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम सफल ब नाने में शिक्षक इंद्रेश कुमार, रंजना त्यागी, साधना, विजयशंकर, देवेश बरनवाल, ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, प्रेमचंद्र आदि रहे।