फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राम ने तोड़ा शिव धनुष, जयकारों से गूंजा दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सारीपुर गांव में श्री बजरंग रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में सोमवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। इसमें भगवान राम ने शिव धनुष भंग कर सीता से विवाह किया। धनुष तोड़ने के लिए कई देशों के राजा पहुंचे थे, लेकिन कोई भी उसे हिला नहीं सका। राजा जनक के पृथ्वी को वीर विहीन बताने पर लक्ष्मण ने इसका प्रतिवाद किया। इसके बाद विश्वामित्र ने राम को धनुष तोड़ने का आदेश दिया। गुरु की आज्ञा पाकर राम ने सहजता से धनुष उठाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई। इसी दौरान धनुष बीच से टूट गया। धनुष टूटने की आवाज सुनकर परशुराम वहां पहुंचे और राजा जनक से इसका कारण पूछा। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद हुआ। बाद में परशुराम ने राम को विष्णु का अवतार जानकर अपना धनुष उन्हें सौंप दिया और वहां से लौट गए। मौके पर पुरुषोत्तम पाठक, संजय पांडेय, सुरेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें