फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटपट्टी से 93 स्कूलों के बच्चों को मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 93 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फर्नीचर खरीद के लिए शासन ने 1.80 करोड़ की धनराशि जारी की है। नए सत्र में स्कूल खुलने से पूर्व शिक्षा विभाग खरीद की तैयारी में जुट गया है। जिससे स्कूल आने वाले बच्चों को टाट पट्टी पर न बैठना पड़े।
विज्ञापन

जिले में 530 प्राथमिक, 216 कंपोजिट सहित कुल 892 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें1.60 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण काल के कारण करीब 11 माह तक पहली से आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहीं। छठवीं से आठवीं तक की कक्षाएं पखवारे भर पूर्व गाइडलाइन से शुरू की गई हालांकि पांचवीं तक की कक्षा एक मार्च से शुरू होगी। नए शिक्षण सत्र में पठन-पाठन शुरू होने से पूर्व शासन ने 93 स्कूलों में फर्नीचर खरीद के लिए 1. 80 करोड़ आवंटित किया। धनराशि आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खरीद की तैया शुरू की गई है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि फर्नीचर खरीद के लिए 1.80 करोड़ आया है। अभी स्कूलों की सूची नहीं आई है।
बीएसए ने कहा कि फर्नीचर खरीदने के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-टेंडरिंग समिति गठित हैं। जिला स्तर पर ई-टेंडर के जरिये चयनित फर्मों से फर्नीचर खरीदे जाएंगे। फर्नीचर की खरीद, अनुबंध और आपूर्ति के बाद भुगतान के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निविदा मूल्यांकन कमेटी गठित की जाएगी। फर्नीचर की खरीद के लिए समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से तैयार मॉडल एग्रीमेंट में प्रविधान है कि फर्नीचर की आपूर्ति में विलंब करने पर आपूर्तिकर्ता पर साप्ताहिक पेनाल्टी लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें