औराई। थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक की नीचे गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई निवासी बबलू (38) पुत्र रामकरन गौतम मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को वह उगापुर के सरौली गांव में मजदूरी करने गया था। इसी बीच बबूल लघुशंका के लिए पास के शिवान में जमीन पर टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से बबूल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बबलू के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।