फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भरने गया बाल कांवरिया गंगा में डूबा

Thu, 20 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सीओ एसएस पांडेय, तहसीदार विजय नारायण, एसओ रमेश चौबे दलबल पहुंचे। समाचार दिए जाने तक स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से डूबे कांवरिए की खोज कराई जा रही है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

नाग पंचमी पर विभिन्न मोहल्लों के दर्जनों कांवरिए रामपुर से जल भरकर नगर के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। बुधवार को खड़हट्टी मोहाल निवासी 12 वर्षीय संस्कार गुप्ता पुत्र शिवशंकर, विवेक पुत्र राजू मोदनवाल, आकाश पुत्र पप्पू मोदनवाल जल लेने रामपुर घाट गए थे। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। यह देख कर घाट पर मौजूद कन्हैया धइकार गंगा में कूद पड़ा। डूब रहे विवेक और आकाश को तो बचा लिया गया। जबकि नाव के नीचे जाने से संस्कार गहरे पानी में समा गया। बाहर निकले बच्चों से जानकारी लेकर उसे खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी, गोपीगंज एसओ रमेश चौबे ने जहांगीराबाद से गोताखोर को बुलवाया और जाल मंगाकर खोजबीन शुरू कराई। लेकिन, शाम तक गंगा में डूबे किशोर का पता नहीं चल सका। संस्कार चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह नगर के एक विद्यालय में छठवीं का छात्र था। संस्कार के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें