फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संसद के वोटिंग में जीती मजदूर पार्टी

Sat, 26 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ककराही में शुक्रवार को बाल संसद का गठन करने के लिए हुए चुनाव में मजदूर पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की। पाठ्यक्रम के तहत किए गए बाल संसद के मंचन को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। छात्राओं के बीच गठित किसान पार्टी और मजदूर पार्टी के बीच सरकार बनाने के लिए चुनाव कराया गया। किसान पार्टी का प्रतिनिधित्व रेहाना बानो और मजदूर पार्टी का प्रतिनिधित्व काजल मौर्य ने किया। डीएम-एसपी बनीं छात्राओं ने मतदान के दौरान सुरक्षा को चाक चौबंद रखने का जीवंत अभिनय किया। 
विज्ञापन

कुल पड़े 74 मतों में से दस मत अवैध हो गए। इसके बाद मजदूर पार्टी को 44 और किसान पार्टी को 20 मत मिले। पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार, आरती सिंह प्रथम अधिकारी और वार्डन सुधारानी पर्वेक्षक रहीं। संचालन रामप्रकाश शुक्ला ने किया, कार्यक्रम सफल बनाने में पूजा जायसवाल, जयश्री मालवीय का योगदान रहा। नवनिर्वाचित बाल सांसदों ने मीडिया के बारे में भी जानकारी की और अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें