फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चेस डे टूर्नामेंट कल

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर 20 जुलाई को भदोही चेस एसोसिएशन की ओर से प्रथम इंटरनेशनल चेस डे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

भदोही के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-14, अंडर-18 के मैच होंगे। इसके अलावा ओपेन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता टॉप-तीन बेस्ट स्कूल के अलावा अलग-अलग वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी चेस एसोसिएशन के सदस्य व आयोजन सचिव अमन कुमार गुप्ता ने दी। बताया कि भदोही जैसे जनपद में शतरंज को लेकर युवाओं में काफी जागरूकता आ रही है।
विज्ञापन

भदोही चेस एसोसिएशन और श्रीजन फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं का चेस के प्रति आकर्षण बढ़ाना और अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता को लेकर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें