फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: व्हाट्सएप काॅल कर बनाते थे अश्लील वीडियो, महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अश्लील वीडियो के जरिये लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की मनीता यादव और शशिपाल सिंह को दुलहीपुर तिराहे और गजधरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले फेसबुक के जरिये लोगों से दोस्ती करते थे फिर झांसे में लेकर व्हाट्सएप काॅल करते थे। इसी बीच अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे ।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को दुलहीपुर तिराहे पर घेराबंदी की। इसी बीच अश्लील वीडियो और फोटो बेचने, जिस्मफरोशी के लिए पैसों के लेनदेन के धंधे में शामिल होने का आरोपी शशिपाल सिंह आ गया। वह मऊरामशाला का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो आधार कार्ड मिला है। इसी तरह पुलिस की टीम ने गजधरा पुलिया के पास से आईटी एक्ट में वांछित महिला मनीता यादव निवासी बसपरा भदोही को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सिमरन पंजाबी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। अपनी पहचान छुपाते हुए चैट ग्रुप के माध्यम से बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बेचती है। लड़कियों को देह व्यापार में ढकेल देती है। कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट और अश्लील मीडिया फाइलें बरामद हुई हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें