फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संतोष की मौत से घर में कोहराम, मौके पर परिजन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कन्नौज सड़क हादसे में भदोही के रजपुरा निवासी संतोष कुमार मौर्य की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को घर पर सन्नाटा पसरा रहा। सैफई मेडिकल कॉलेज में वह 12 साल से लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। वह सोमवार को अपने दोस्तों संग एक शादी में जा रहा था।
विज्ञापन

कन्नौज में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मृतक संतोष कुमार मौर्य दो भाइयों में सबसे बड़ा है। छोटा भाई सुजीत दुबई में इंजीनियर के पद पर तैनात है। मृतक को तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना के बाद मां-बाप एवं अन्य लोग घटना की ओर निकल गए। उसके पिता जीत नारायण मौर्य भदोही में नेत्र के डॉक्टर हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें