फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चंपत राय ने किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
सुन्दरवन में विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय का स्वागत करती माँ राज लक - फोटो : Administration
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव एवं विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग रामजानकी मंदिर सुंदरवन पहुंचे। जहां उनका पीठाधीश्वर राजलक्ष्मी मंदा ने स्वागत किया। प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन कर देवाधिदेव भगवान श्री महादेव जी का रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के उपरांत उन्होंने परिसर में बन रहे दिव्य मंदिर परिक्षेत्र को भी देखा। पीठाधीश्वर राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद उन्होंने इसे धार्मिक उत्थान का माध्यम बताया। कहा कि आने वाले पांच सालों में सुंदरवन क्षेत्र एक बड़े धार्मिक परिक्षेत्र के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

काशी, विंध्य व प्रयाग के मध्य का यह क्षेत्र न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि बड़ी संख्या में यहां पर्यटक भी आएंगे। राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि चंपत राय जी का कार्यक्रम बेहद निजी था। सावन के आखिरी सोमवार को उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। मौके पर टी मदन कुमार, कैलाशपुरी, कौशल किशोर, कमलेश, मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनीष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें