फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यज्ञ मंडप की परिक्रमा के बाद महिलाओं ने गाए भक्ति गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हरिहरनाथ मंदिर पर शतचंडी महायज्ञ आयोजित है। इससे वातावरण भक्तिमय है। मां भगवती के स्मरण करने के बाद मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप क़ी श्रद्धालु परिक्रमा भी करते हैं। आयोजित शतचंडी महायज्ञ में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन की आहुति दी गई। सावन का सोमवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यज्ञ के बाद आरती हुई और मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान महिलाओं ने देवी पंचरा गीत गाकर वातावरण को और भक्तिमय बना दिया।
शतचंडी पाठ से सुख-समृद्धि आती है। मुख्य यजमान ब्रह्मजीत ने विधि-विधान से यज्ञ मंडप में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का पूजन आरती करते हैं। सीमा सिंह, विद्यावती, अंजना अंबस्ट, काजल अग्रवाल आदि ने भजन गाए। आरती के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें