ज्ञानपुर। दो पहिया वाहन चालकों की मनमानी नहीं रुक रही है। यातायात पुलिस ने सात दिन में 1294 वाहनों का चालान किया है फिर भी बाइक सवार बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर चल रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कई बार दुर्घटनाएं भी हुई हैं। फिर भी दो पहिया वाहन चालक अपनी आदतों में बदलाव नहीं ला रहे हैं। इसमें ज्यादातर युवा हैं। जिनकी उम्र 20 से 35 साल के बीच है। जो नियमों को तोड़ते हैं।
विज्ञापन
इस महीने अब तक दो पहिया के कटे चालान
तारीख चालान दो पहिया चार पहिया
सात अप्रैल 182 164 18
छह अप्रैल 109 98 11
पांच अप्रैल 110 102 08
चार अप्रैल 157 150 07
तीन अप्रैल 256 240 16
दो अप्रैल 219 207 12
एक अप्रैल 261 247 14
यातायात नियमों के पालन के लिए समय-समय पर जागरूक किया जाता है। सख्ती भी की जाती है। युवा जानबुझकर जान जोखिम में डालते हैं। लोगों को खुद ही नियमों के प्रति सचेत रहना होगा। - राकेश सिंह, यातायात प्रभारी, भदोही।