फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 15 श्रेष्ठ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लॉन में चल रहे संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हॉट कार्यक्रम शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न आयामों पर केन्द्रित रहा। जिसमें बेसिक विभाग के 15 श्रेष्ठ शिक्षकों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेसिक विभाग की ओर से संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक, लोकगीत प्रस्तुत किए। बीएसए विकास चौधरी ने विभाग में संचालित योजनाएं डीबीटी, मध्यान्ह भोजन योजना, स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश और निशुल्क पाठ पुस्तक वितरण योजना की जानकारी दी। बताया कि डीबीटी द्वारा कुल 137334 के सापेक्ष 101819 छात्र-छात्राओं की डीबीटी की धनराशि स्कूल ड्रेस व अन्य सामग्रियों के लिए प्रेषित कर दी गई है।
मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, जिला समन्वयक नवीन मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी औराई रमाकांत सिंह सिंगरौल, ज्ञानपुर मनोज सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें