स्वयंसेवी संस्था तारा अक्षर के साक्षरता मिशन के तहत साक्षर हुईं 900
महिलाओं को सोमवार को कांवल गांव के रामलीला मैदान में साक्षरता प्रमाणपत्र
दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि
महिलाओं के साक्षर हुए बिना विकास संभव नहीं है।
महिला साक्षर होंगी तो
पूरा परिवार शिक्षित होगा। इस मौके पर पियूष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश
श्रीवास्तव, अभिषेक, कृष्ण मुरारी, नीतेश पांडेय, अजय मिश्रा, विनय वर्मा
आदि मौजूद रहे।