कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिम तरफ में बीती रात घर के बाहर खडी नैनो
कार धूं धूं कर जल उठी। वाहनस्वामी समेत पड़ोसियों ने मिल कर आग पर काबू
पाने का प्रयास किया लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी। शमशेर खां बड्डे ने
पुलिस को इसकी तहरीर दी है।
शमशेर खां की नैनो कार उनके घर के दरवाजे
पर खडी थी। बीती रात अचानक कार से धुआं और लपटें उठने लगीं। आधी रात के को
किसी की नजर पड़ी तो वाहन स्वामी को पुकारा। घरेलू अग्नि शमन यंत्र व पानी
के सहारे आग पर काबू तो पा लिया गया पर कार नष्ट हो चुकी थी।
वाहन स्वामी
ने बताया की परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए थे और कार लंबे समय से बाहर
खड़ी ही थी। लोगों का कहना था कि अच्छा हुआ कि टंकी तक आग नहीं पहुंची
अन्यथा हादसा भीषण होता।