यह पहला मौका है जब यहां इस तरह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के मानद सचिव तनवीर हुसैन अंसारी ने कहा कि सेरेब्रल पालसी पर यदि प्रारंभ से ही ध्यान दिया जाए तो निश्चित रूप से इससे बचा सकता है।
उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले भदोही में इस पर ना तो ध्यान दिया जाता था ना ही ऐसा कोई कार्यक्रम होता था। इस तरह का कार्यक्रम होना समाज के लिए बेहद अहम है।
मानद सचिव ने कहा कि यह रोग जन्मजात विकलांगता दे जाता है। इस पर स्वास्थ्य शिविरों के साथ साथ जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जाने चाहिए। सेरेब्रल पालसी दिवस पर अब तक कोई कार्यक्रम नहीं होता था लेकिन लायंस क्लब ने इसकी शुरूआत कर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने माना कि यह ऐसा कार्यक्रम है जिसमें हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान 3 बच्चों को हियरिंग एड, दो बच्चों को (एएफओ क्रच) कृतृम जूते प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजित दौड़ और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में समर्थ फाउंडेशन मिर्जापुर के पदाधिकारियों के अलावा संरक्षक अशोक पाटोदिया, राजन सिंह, रमेश पुरोहित, अशोक साबू, मनीष दूबे, डा.सैलेष पाठक आदि मौजूद रहे।