इस दौरान उन्होंने भवन की लंबाई-चौड़ाई से लेकर फिनिशिंग का अवलोकन किया।
कार्यदायी संस्था के अफसरों से कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि तय समय तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
दो साल पूर्व सरपतहां में 36 करोड़ 82 लाख की लागत से जिला न्यायालय की आधारशिला रखी गई।
वर्ष 2014 में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने कार्य शुरू किया।
निर्माण कार्य का अवलोकन करने के लिए हाइकोर्ट के प्रशासनिक जज दो से तीन माह में आते हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे न्यायाधीश वीके शुक्ला निर्माणाधीन कार्यों को देखने के लिए पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने एक-एक कक्षों को देखा।इस दौरान कार्यदायी संस्था के अफसरों को हिदायत दी कि कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही न बरती जाए।
इस मौके पर जिलाजज ओम प्रकाश अग्रवाल, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।