फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईपीसी चुनाव: एक गुट ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। पहले की ही तरह इस बार भी दो गुटों के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोनों ही गुटों की अलग-अलग बैठकों का दौर जारी है। एक गुट ने मंगलवार को 17 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) का चुनाव एक मई से नौ मई के बीच होगी। एक से आठ मई तक इलेक्ट्रानिक वोटिंग की जाएगी। वहीं नौ मई को नई दिल्ली में बैलेट से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। इसके पहले 12 अप्रैल तक नामांकन किया जाना है। चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है। मंगलवार को संजय गुप्ता गुट ने अपने 18 में से 17 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। रवि पाटोदिया, विनय कपूर व भरत लाल मौर्य, नुमान अहमद, संजय गुप्ता, उमेश शुक्ला, राशिद कमर, जाबिर बाबू, पंकज बरनवाल, अब्दुल सत्तार, कश्मीर से कुलदीप राज वाटल, गुलाम नबी भट्ट, जावीद अहमद, शौकत खां तथा शेष भारत से ओपी गर्ग, सुनील जैन और नवीन सुराना को प्रत्याशी बनाया गया है।
जानकारों का कहना है कि सूर्यमणि तिवारी, उमेश गुप्ता मुन्ना और वासिफ अंसारी गुट के सभी 18 प्रत्याशियों की सूची बन चुकी है। केवल अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उमेश गुप्ता ने बताया कि एक-दो दिन में उनके प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। इस बीच रोजा रमजान होते हुए भी चुनावी सरगर्मी में कही से कोई कमी नहीं दिख रही है। जहां भी दो से अधिक निर्यातक बैठे हैं। वहां केवल चुनाव की बात ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें