ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में मंगलवार को एंबुलेंसकर्मियों ने केक काटकर ईएमटी दिवस मनाया। जहां 102 व 108 के छह एंबुलेंसकर्मियों को बेहतर काम करने पर प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। एंबुलेंस जिला प्रोग्राम मैनेजर अभिजीत सिंह और जिला प्रभारी अमर बहादुर यादव ने संयुक्त से छह ईएमटी को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि मेहनत से काम करने का परिणाम हमेशा अच्छा होता है। किसी भी मौसम में एंबुलेंसकर्मी निरंतर तैयार रहते हैं। ठंड, बारिश में अपने जान की बिना परवाह किए तय समय में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाते हैं। बेहतर उपचार भी करवाते हैं। जिले में तीन एयर लेस एंबुलेंस को लेकर कुल 41 एंबुलेंस है। सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर किया गया। ईएमटी दिवस पर सभी को केक और मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके अलावा उन्हें उनके कर्तव्य परायण के बारे में बताया गया। प्रशस्ति पत्र पाने वाले में ईएमटी अनुभव कुमार, आशीष, सिवांगी, राहुल, नंदलाल, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।