जनता एक बार फिर 2017 में बसपा की सरकार बनाने की ठान चुकी है। वह रविवार को पटेल नगर स्थित दिव्या लान परिसर में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आजादी के छह दशक के बाद भी दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की स्थिति में खास सुधार नहीं हो सका। कांग्रेस, सपा और भाजपा ने जनता को उल्लू बनाकर राजनीतिक रोटी को सेंका।
बसपा सरकार में जो अपराधी जेलों में बंद थे वह सपा सरकार में मंत्री बने हैं। प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। थाने से लेकर सरकारी कार्यालयों में सपा नेता भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
मोदी सरकार को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि डेढ़ साल में केंद्र सरकार का एक भी काम नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि 2017 चुनाव से पूर्व सपा और भाजपा प्रदेश में दंगा करा सकती हैं।
इसके पूर्व ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी राजेश यादव, भदोही प्रभारी रवींद्र त्रिपाठी और औराई प्रभारी डा. गीता कुमारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, कमलाशंकर भारती, जोनल कोओर्डिनेटर टिकेश गौतम, जिलाध्यक्ष लल्लू राम गौतम ने संबोधित किया। इस मौके पर जयशंकर पाल, कड़ेशंकर भारती, जय प्रकाश चौधरी, प्रवीण कुमार गौतम, सुथधीर गौतम, रतन लाल यादव, कृष्ण कुमार पाल, सुरेश गौतम, प्रेमचंद्र गौतम समेत कई लोग मौजूद रहे।