सभी को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। पढ़ाई, सिंचाई और दवाई सरकार ने फ्री कर दिया है।
आगामी दो साल में सरकार जनता को और तोहफे देगी। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा और मनीष मिश्रा ने ज्ञानपुर, डीघ और अभोली के ग्राम प्रधान, बीडीसी, 24 जिला पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि मैं आपके सुख दुख सहित सभी विकास कार्यों में आपके साथ हूं और सदैव रहूंगा। उन्होेंने उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आग्रह किया कि चुनाव के दौरान गांव में उपजे विवादों को भूल कर सभी को अपने साथ लेकर विकास कार्य करें जिससे क्षेत्र की जनता में हमारी पार्टी के प्रति सदैव विश्वास कायम रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्ड आठ के जिला पंचायत सदस्य और कवि बालाजी ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का जिला महासचिव संचालन राजित राम यादव ने किया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, दिवाकर शुक्ला, कल्लू राम यादव, श्रीधर मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, धर्मराज मिश्रा, अखिलेन्द्र सिंह बघेल, रामबली सिंह, अजीत सिंह, राजेश सोनकर, संदीप, निर्मला सोनकर, ब्रहमाजीत शुक्ला, शिवाकांत शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्रा, रविंद्र पाल,अब्दुल वहाब समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
की जा रही है।