फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी ठिकानों को नष्ट करने पर जश्न

Fri, 30 Sep 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय सेना की ओर से पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने को लेकर बृहस्पतिवार को जिले में जश्न का माहौल रहा। भिदिउरा गांव के ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। ग्रामीणों ने देश की सेना को सलाम करते हुए प्रधानमंत्री के निर्णय को सराहा।       
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैसे ही टीवी चैनलों पर यह खबर आई कि भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल कार्रवाई कर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है लोग खुशी से झम उठे। भिदिउरा के ग्राम प्रधान संजय पाठक के नेतृत्व में 20 से अधिक ग्रामीण गांव के चौराहे पर जमा हुए। भारत माता की जय का नारा लगाते हुए आतिशबाजी की। आशीष पाठक, अवधेश मौर्य, डॉ. राजकुमार पाठक, कृष्ण मुरारी पाठक, अजीत, टिंकू पांडेय, अखिलेश, जितेंद्र, नागेश, वीरू, मनीष, प्रभात पाठक, पंडित तिवारी, महाजन सरोज  समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्रवाई की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें