फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: देखरेख व रिचार्ज के अभाव में शोपीस बने गांव में सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। गांवों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगे सीसीटीवी रिचार्ज व देखरेख के अभाव में शोपीस बन गये हैं। अभोली ब्लॉक के कई गांवों में लगा सीसीटीवी बिगड़ चुका है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के कनकपुर व अभोली में दो, आनंदडी और गौरा गांव के पास सड़क पर लगाया गया एक-एक कैमरा खराब है। अभोली ब्लॉक के कई गांव में जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत निधि से सार्वजनिक स्थान व महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था।
इसका उद्देश्य की चोरी की घटनाओं और अपराधों पर अंकुश लगाना था, लेकिन सरकार की इस मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली कंपनियां उसकी सुध लेने नहीं आ रहे है। अभोली के कनकपुर में कैमरे तकनीकी खराबी के कारण महीनों से खराब हैं। बसवापुर चौराहे से कई भैंस की चोरी भी हो गई। तलाशने के लिए पुलिस जब पहुंची तो सीसीटीवी का फुटेज नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

वहीं ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर पड़ने वाले आनंदडीह में तीन में बाजार का एक कैमरा काम नहीं कर रहा। प्रधान नईमुल्ला ने बताया कि कैमरे के ऊपर लगे सोलर पैनल खराब होने के कारण चार्ज नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से नहीं चल रहा है। इसी तरह दुर्गागंज सुरियावा रोड पर पड़ने वाले गौरा गांव के पास सड़क पर लगाया गया कैमरा भी खराब पड़ा हुआ है। इसी तरह अभोली गांव में दो कैमरे लगे हैं, लेकिन एक कैमरा रिचार्ज नहीं हुआ है। सुशील बिंद, शीतला प्रसाद बिंद, नईमुल्ला ने इन सीसीटीवी को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें