गोपीगंज। वाराणसी में सर्राफा व्यापारी संग हुई लूट की घटना को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने गोपीगंज थाने में सर्राफा समाज के लोगों संग बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह अपनी दूकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, जिससे कोई घटना हो तो उसका खुलासा करने में दिक्कत न हो।
एसपी ने व्यापारियों से कहा कि पिछले दिनों वाराणसी की घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ही हुआ। कहा कि सर्राफा व्यापारी अपनी दूकान के बाहर और अंदर कैमरा जरूर लगवाएं। कहा कि बड़े व्यापारी को अगर शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता महसूस होगी तो उन्हें शस्त्र का लाइसेंस दिया जाएगा। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सादे लिबास में पुलिस की ड्यूटी लगाने की बात कही। रेलवे स्टेशन पर खड़े टेंपो चालकों का आई कार्ड बनाने को कहा। इस मौके पर सीओ एसएस पांडेय, थानाध्यक्ष मनोज पांडेय, रमाकांत गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई, रामरक्षा सेठ, बृजलाल सेठ, त्रिलोकीनाथ, बबलू सेठ, सतीश चंद गुप्ता, शिवराम जायसवाल, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौजूद रहे।