फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से हेलमेट न लगाने वालों की होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की सफलता के लिए अब यातायात विभाग पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे की मदद लेगी। विभाग की ओर से पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे की मदद से हेलमेट न लगाने वालों की पहचान कराई जाएगी। जिसके बाद उनका चालान भी काटा जाएगा। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के अनुसार जिले में 98 पेट्रोल पंप हैं। एक सितंबर से जनपद में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया जा रहा है। शुरूआत में अभियान को लेकर पेट्रोल टंकी संचालकों द्वारा लापरवाही बरती गई। हालांकि अब धीरे-धीरे सख्ती बरतनी शुरू हो गई है। बिना हेलमेट लगाए संचालक किसी को भी पेट्रोल या डीजल नहीं दे रहे हैं। अब अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों की मदद ली जाएगी। यातायात विभाग पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी की जांच कराएगी। जिसके बाद वहां बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचने वाले लोगों का आनलाइन चालान करेगी। यातायात सीओ राजीव सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे से बिना हेलमेट वालों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें