फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नगर के सीमा देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसपी रामबदन सिंह को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी 10 जुलाई 2010 में कंसापुर-वेदपुर निवासी रंगनाथ यादव के साथ हुई थी। पिता ने दान स्वरूप सबकुछ दिया लेकिन बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 12 फरवरी को नवजात पुत्री के साथ उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने मायके आकर पिता को आपबीती बताई। भाई रामजस, दीपक के साथ ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस न्याय की गुहार लगाई जहां से उसे मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल केके सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पति रंगनाथ, ससुर मोहन, सास ममता देवी, ननद नीतू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें