फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दस नामजद, दस अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के कसाई टोला में अवैध रूप से जानवर काटने और मांस बिक्री मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जानवरों के साथ क्रूरता और अवैध से रूप से जानवर काटने और मांस बेचने की सूचना मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने दबिश देते हुए सात पशु समेत चार क्विंटल मांस बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौहान ने बताया कि मामले में देर रात मुकदमा दर्ज करने के साथ बरामद मांस को नियमानुसार निस्तारित करा दिया गया। इसके अलावा बरामद पशुओं को गोआश्रय स्थल भेज दिया गया।
उधर रविवार को पुलिस की दबिश के बाद प्रतिदिन सुबह गुलजार रहने वाला कसाई टोला में सोमवार को सियापा छाया रहा। जानकारी हो कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना स्लाटर हाउस और बिना लाइसेंस के जानवर काटने पर रोक है। इसके बाद भी प्रशासनिक ढिलाई के चलते प्रतिदिन न केवल धड़ल्ले से जानवर काटे जा रहे थे बल्कि खुले आम मांस की बिक्री भी हो रही थी। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तौकीर कुरैशी, अफरोज कुरैशी, हाजी शकील कुरशी, अंसार कुरैशी, कलीम कुरैशी, सलमान कुरैशी, एकराम कुरैशी, इमरान कुरैशी, जावेद कुरैशी, आरजू आलम नामजद के अलावा दस अज्ञात के नाम मुमदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें