भदोही। भदोही-जंघई रेल मार्ग के कोतवाली क्षेत्र के सालिमपुर गांव के पास सोमवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आकर 44 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरिस के शिवकुमार गौतम के रुप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घर वालों ने बताया कि कुछ दिन से वे मानसिक रूप से बीमार थे और अक्सर बिन बताएं यहां वहा चले जाते थे। सोमवार को भी सुबह सुबह वे घर से निकल गए थे। घंटों बांद जब वे घर पर नहीं दिखे तो लोगों ने ढूंढना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर जुटे लोग आशंका जता रहे थे कि ट्रैक पार करने के चक्कर में वे किसी ट्रेन के शिकार हो गए होंगे।
बाद में ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड ट्रेन आई तो चालक ने शव देख कर ट्रेन रोक दिया और स्टेशन मास्टर को सूचित किया। बाद में पुलिस ने पहुंच कर जब ट्रैक से शव को हटाया, तब ट्रेन आगे बढ़ सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।