फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 व्यापारियों पर केस दर्ज,132 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/मोढ़। साप्ताहि बंदी के उल्लंघन में रविवार को पुलिस ने 24 व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज करने और मास्क-हेलमेट न लगाने पर 132 दुपहिया वाहनों का चालान काटा। अनलॉक में नगरीय-ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों को खोलने का समय एवं दिन निर्धारित किया है, लेकिन लोग बिना मास्क के ही टहलते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली कृष्णानंद राय ने बताया कि अजय कुमार-फूलबाग, बब्बू शंकर बस स्टैंड, शिवराम गुप्ता चुड़िहारी मोहाल, अनिल कुमार, रंजीत-फूलबाग, आकाश अग्रहरी-फूलबाग, रमेश कुमार-काली देवी, नितेश कुमार-खड़हट्टी मोहाल, मनोज कुमार-ज्ञानपुर रोड, राहुल तिवारी-ज्ञानपुर रोड, अजय कुमार अग्रहरी, मदन कुमार, विनोद कुमार अग्रहरी, अजय मोदनवाल-जंगीगंज के खिलाफ केस दर्ज किया। इसी तरह राजमार्ग पर अभियान चलाकर हेलमेट और मास्क न लगाने 32 बाइक चालकों का चालान किया। इसी क्रम में मोढ़ चौकी प्रभारी सुनील यादव ने भी जांच के दौरान सौ लोगों का चालान किया। इसमें 80 बाइक चालक और 12 साइकिल सवार, 8 पैदल चलने वाले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें