ज्ञानपुर जिला अस्पताल में धरने पर बैठे एंबुलेंस चालक।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में तैनात 108-102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चालकों ने मानदेय कटौती के विरोध में धरना दिया। रविवार को चालकों ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में धरना देकर मानदेय भुगतान की मांग की।
एंबुलेंस की सेवा देने वाली कंपनी जीवीके के वाइस प्रेसिडेंट को भेजे गए अपने पत्र में चालकों ने कहा है कि कंपनी की ओर से जितना मानदेय तय है, उसमें हर महीने कटौती की जा रही है। पूछे जाने पर सही जवाब भी नहीं दिया जाता है। बताया कि निर्धारित समय सीमा से अधिक काम भी चालक करते हैं, बावजूद इसके लंबे समय से न तो महंगाई भत्ता दिया गया और न ही ट्रेनिंग भत्ता मिल रहा है। इसके अलावा हर महीने की सात तारीख को मानदेय दिए जाने, कर्मचारियों की कमी सहित अन्य मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि यदि अगर मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर आगे का फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी, रंजीत सिंह यादव, श्याम बिहारी आदि रहे।