थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर सोमवार की रात चोरों ने कालीन कारखाने में घुसकर मोबाइल, नकदी, कीमती कपड़े समेत अन्य हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
रोटहां गांव में माजू अंसारी के कालीन कारखाने में बुनकरों के रखे आठ स्मार्ट फोन, 26 सौ रुपये नकद और कीमती कपड़े आदि हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। इसी तरह अशफाक अंसारी के कालीन कारखाने में घुसकर दो स्मार्टफोन और कपड़े उठा ले गए। घर से कुछ दूर पर कपड़े जाते समय चोर फेककर भाग गएा।
इसी तरह शाहिल अंसारी के कालीन कारखाने से तीन स्मार्ट फोन उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। तहरीर मिलने पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।