फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन निर्यातक के बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

विज्ञापन
हाइवे पर कलिंजरा के समीप धूं-धूंकर जलती निर्यातक की बीएमडब्ल्यू कार। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ऊंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ऊंज थाना के पास मंगलवार को अपराह्न बीएमडब्ल्यू कार आग का गोला बन गई। गनीमत यही रही कि कार सवार समय रहते सुरक्षित कार से बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि इस लेन पर चल रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने जब तक आग पर काबू पाया, कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

कालीन निर्यातक अब्दुल रब अंसारी निवासी काजीपुर-भदोही की बीएमडब्ल्यू कार से उनके भाई शाहिद जमाल, चालक रामजीत यादव के साथ लखनऊ जा रहे थे। शाहिद ने बताया कि ऊंज के पास कलिंजरा मोड़ पर बने अंडरपास पर चढ़ते ही चालक की नजर शीशे से डिक्की में लगी आग से उठते धुएं पर पड़ी। इसके बाद कार को रोककर दोनों लोग बाहर कूद गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि कालीन निर्यातक के भाई की सूचना पर फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें