फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महाकुंभ में जा रही कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों के दबाव से दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही है। शनिवार को लालानगर टोल प्लाजा के पास नटवा में प्रयागराज की तरफ जा रही एक अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिसमें कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी सुरेंद्र (44), बिपुल साहू (47), शिवनाथ (48), भागीरथी (44), संदीप साहू (25), शांतनु (43) हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वे लालानगर टोल प्लाजा के नजदीक नटवां गांव के पास पहुंचे ही थे कि इस बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई।
घटना में अर्टिगा सवार सभी छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को औराई अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल श्रवण, विपुल, संदीप और शिवनाथ को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें