फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi : आठ फीट गड्ढ़े में गिरी कार, बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, मची अफरा तफरी

Mon, 06 Jan 2025 06:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

असंतुलित कार आठ फीट नीचे गड्ढ़े में गिर गई। इस दौरान बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया।

 
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास सोमवार को जंगीगंज-धनतुलसी सड़क पर महखरा मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं असंतुलित कार लगभग 8 फीट गहरी खेत में पलट गयी। टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों रंजीत कुमार (20) पुत्र श्रीनाथ गुप्ता और अखिलेश कुमार (19) पुत्र लोलारख को गंभीर चोटें आयी है। दोनों युवक भदोही के जलालपुर के निवासी थे।

विज्ञापन


घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर घटनास्थल कोइरौना पुलिस और एम्बुलेंस पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ले जाया गया। घायल अखिलेश कुमार का एक पैर टूट गया है। वहीं दूसरे युवक को भी काफी चोट आयी है। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने खेत में पलटी कार को सीधा किया। घटना में कार सवार बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें