फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीएड प्रवेश परीक्षा में इतिहास, भूगोल के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, 90% उपस्थित रहे

विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में मानविकी (इतिहास, भूगोल, कला,) के विषयों के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया।
विज्ञापन

वहीं गणित, रीजनिंग और सामान्य अध्ययन के प्रश्न को आसानी से हल कर लिए। जिले के छह केंद्रों पर रविवार को आयोजित परीक्षा में 90 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थिति रहे।
पहली पाली की परीक्षा में भाषा और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए, जबकि दूसरी पाली में प्रश्न पत्र में जनरल एप्टीट्यूड और विषय ( विज्ञान/वाणिज्य/कृषि) से जुड़े प्रश्न थे।
विज्ञापन

काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर समेत अन्य केंद्रो पर सुबह सात बजे से अभ्यर्थी और उनके अभिभावक पहुंच गए थे।
सुबह आठ बजे गहन जांच के बाद अभ्यर्थियों को कक्ष में को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा हुई। दोनों पालियों में नामित अफसरों ने केंद्रों की व्यवस्था देखी। एनआईसी के कंट्रोल रूम से भी केंद्रों की निगरानी की गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 2884 में से 2681 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
दूसरी पाली में भी उन्हीं अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बताया कि 90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। -दोनों पाली में 203 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें