फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों के खिलाफ नहर विभाग ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नहर विभाग ने शनिवार को बिजली विभाग के ठेकेदारों के खिलाफ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। एक सप्ताह में जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सौभाग्य योजना में नहर के किनारे खंभा लगाने के मामले में नहर विभाग ने कदम उठाया है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग ने ठेकेदारों को जिम्मेदारी सौंपी थी। ठेकेदारों ने बिना नहर विभाग से अनुमति लिए मुख्य नहर, रजवाहा, माइनर की पटरी पर मनमानी तरीके से खंभे लगा दिए। खंभे लगने के कारण न किसान सही ढंग से अपने खेतों तक पानी पहुंचा पा रहे हैं न विभाग पटरी का दुरुस्तीकरण करा पा रहा है। जबकि शासनादेश है कि नहर, रजवाहा और माइनर की मुख्य पटरी से 10 फीट और दूरी बनाकर ही कोई अन्य काम किया और कराया जा सकता है। नहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक टेल तक पानी पहुंचाने में मुख्य नहर की जर्जर पटरी ओवरफ्लो होते रहने से किसी अनहोनी की चिंता किसानों को सताती रहती है। सफाई के समय न जेसीबी मशीनें चल पा रही है न अन्य मशीन। खंभे कब और किस समय नहर में गिर जाएंगे कुछ नहीं कहा जा सकता। एक्सईएन नहर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दो बार की नोटिस में विद्युत विभाग का कोई जवाब नहीं मिला। तीसरी नोटिस डीएम आर्यका अखौरी के नाम संबोधित कर भेजकर जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें