फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव:तीन पंचायतों में पड़े वोट

Sat, 01 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चकचंदा गांव में मतदान के लिए लगी लोगों की कतार।
विज्ञापन
जिले में तीन ग्राम पंचायतों का उपचुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुरियावां के संवेदनशील मतदान केंद्र चकचंदा में रिकार्ड 75 फीसदी मतदान हुआ। शाम पांच बजे अधिकारियों ने मतपेटिकाओं को सील कर दिया।शुक्रवार को सुबह आठ बजे से जिले के तीन गांव में उप चुनाव का मतदान शुरू हुआ। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, डीघ विकास खंड के सूर्यभानपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।
विज्ञापन


चार प्रत्याशियों के घमासान के बीच 53 फीसदी वोट डाले गए। 1475 मतदाताओं में 801 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 197 में कुल 704 में 345 मतदाता, जबकि बूथ संख्या 198 पर कुल 771 मतदाताओं में से 456 ने मतदान किया। औराई के दलपतपुर में 60 फीसदी मतदान हुआ। 2122 मतदाताओं में करीब 1200 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा के मद्देनजर औराई थाने की पुलिस और एसडीएम प्रवरशील बरनवाल चक्रमण करते रहे।

मोढ़ संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक के रिक्त चकचंदा गांव में रिकार्ड 75 फीसदी मतदान हुआ। सुबह से शाम पांच बजे तक बूथों पर मतदाताओं की खासी लंबी लाइन लगी रही। एएसपी जियालाल यादव, एसडीएम रामजी लाल के अलावा तीन थानों की पुलिस मतदान केंद्र पर चक्रमण करती रही। चकचंदा में 1017 मतदाताओं में 735 ने मतदान किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस शुक्ला ने बताया कि तीन ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें