थानाक्षेत्र में 12 घंटे के अंदर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यापारी की मौत हो गई जबकि एक युवक कोमा में चला गया। दुर्घटनाओं से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचायी जबकि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जौनपुर जिले के बंधवा बाजार का निवासी था। वह अपने रिश्तेदार के यहां से घर जा रहा था।
जौनपुर जिले के बंधवा बाजार निवासी दिलीप कुमार मोदनवाल सुरियावां के सभासद जतन कुमार गुप्ता के यहां बाइक से शुक्रवार को आया था। रात में वह घर लौटते समय दुर्गागंज- सुरियावां मार्ग के सदलूबीर के समीप पहुंचा उसी दौरान पहले से सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक यूपी 67 टी, 7124 से भिड़ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार और रिश्तेदारी के लोगों को जानकारी दी। इसी तरह शनिवार सुबह सात बजे बाइक की चपेट में आने से साइकल सवार छोटेलाल सरोज (55) और शिवराम सरोज (57) निवासी चिरंजीवपुर घायल हो गए। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।