फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से नाराज हुए व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 18 Jun 2017 01:28 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। हाइवे पर स्थित बाजार की बिजली व्यापार के दृष्टि से ज्ञानपुर फीडर से भले ही जोड़ा गया है लेकिन अघोषित कटौती ने व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। नगरीय बिल देने के बाद भी ग्रामीण इलाकों से बदतर आपूर्ति होने से व्यापारी नाराज हो गए हैं। चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार न हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग पर दो साल पूर्व जंगीगंज बाजार की बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए उसे ज्ञानपुर फीडर से जोड़ दिया गया। शुरूआत में बेहतर आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं ने कनेक्शन भी करा लिया है लेकिन गत एक पखवारे से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। 12 से 15 घंटे बमुश्किल बिजली मिल पा रही है। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से कामर्शियल कनेक्शन कर उनसे नगरीय बिल लिया जा रहा है लेकिन आपूर्ति राम भरोसे चल रही है। लोकल फाल्ट का हवाला देकर उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि गत तीन दिन से चार घंटे बिजली मिल रही है। इससे भीषण गर्मी से जहां लोग परेशान हैं वहीं व्यापार प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। कब आ रही है और कब जा रही है इसका कोई रोस्टर नहीं है। ब्यापार मंडल अद्यक्ष जय दयाल मोदनवाल,पिंटू मोदनवाल ,संतोष कुमार,सुनील कुमार ,अजय विश्वकर्मा, सुरेंद्र मौर्य, गप्पू, गुड्डू ने विभागीय अधिकारियों से आपूर्ति में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब आपूर्ति नहीं सुधरा तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अधिशासी अभियंता चंद्रबली ने कहा कि आपूर्ति शेड्यूल के आधार पर किया जा रहा है। तकनीकी खामियों से लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति रूक जाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें