फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोपुर का दौरा कर विधायक ने ईओ को चेताया

Sun, 18 Jun 2017 01:25 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शुक्रवार की शाम दरोपुर में जलनिकासी को लेकर दो पक्षों के आमने सामने आ जाने और माहौल बिगड़ने से बचाने में पुलिस जद्दोजहद करने के बाद शनिवार को विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने मोहल्ले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके से पालिका के अधिशासी अधिकारी को चेताया और कहा कि जलनिकासी के अभाव में माहौल खराब होता है तो पालिका जवाबदेह होगी।  उन्होंने दोनो पक्षों से अलग अलग बात कर सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। सायं 6 बजे विधायक कोतवाली पुलिस के साथ दरोपुर पहुंचे। इस दौरान पहले विवाद स्थल जाकर देखा। उनसे मोहल्लेवासियों ने बताया कि विवाद की जड़ जलभराव और जलनिकासी व्यवस्था छिन्न भिन्न होना था। इस पर विधायक ने मौके से ही अधिशासी अधिकारी आसुतोश द्विवेदी से बात कर सख्त निर्देश दिया कि बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। एक सप्ताह के अंदर ऐसे जहां जहां भी समस्या हो वहां गंभीरता से देखें और जलनिकासी के प्रबंध कराएं। सख्त चेतावनी भी दी कि यदि जलनिकासी समस्या के चलते नगर का माहौल खराब हुआ तो नगर पालिका जवाबदेह होगी और अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। कहा भाजपा के राज में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे के अलावा विनीत बरनवाल, ओम सिंह, फहद अंसारी, भगौती जायसवाल, कामता चौरसिया, विकास सेठ, डीएम सिंह आदि भी रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें