फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोपीगंज में फ्लाईओवर के दोनों छोर के पास चिह्नित स्थान पर खड़ी होंगी बसें

विज्ञापन
गोपीगंज के बड़ी चौराहे के पास खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
। गोपीगंज नगर में बड़ा चौराहे पर खड़ा होने वाली बसे अब चिह्नित बस स्टैंड पर खड़ी कराई जाएंगी। एनएचएआई की ओर से हाईवे के सर्विसलेन पर फ्लाईओवर के दोनों छोर के किनारे बस स्टैंड के लिए चिह्नित जमीन पर ही बसें खड़ी होंगी। वहीं से यात्री बसे पकड़ सकेंगे और उतर सकेंगे। इससे चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। वहीं चौराहे पर आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज जिले का सबसे बड़ा बाजार है। नगर के बड़ा चौराहे पर हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसका सबसे बड़ा कारण चौराहे के पास बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहन हैं। हाईवे पर वाराणसी और प्रयागराज की ओर से आने वाली बसें उत्तरी व दक्षिणी लेन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने खड़ी होती हैं। अब बसों का वहां स्टाॅपेज हो जाने के कारण ई-रिक्शा व ऑटो चालक भी सवारी के लिए वहीं खड़े हो जाते हैं। जिससे चौराहे के पास जाम लग जाता है। अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बीते दिनों बैठक में एनएचएआई की ओर से बताया गया है कि हाईवे के दोनों छोर पर बसों के खड़ा करने के लिए स्टैंड चिह्नित हैं, लेकिन बसें वहां खड़ी नहीं होती हैं। अब बसों को वहां ही खड़ा कराया जाएगा। जिससे ऑटो व ई-रिक्शा की भीड़ भी उधर शिफ्ट हो सकेगी। जिससे चौराहे पर लगने वाली जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें