आरोप लगाया कि सरकार अभ्यर्थियों को नियुक्ति न देकर उन्हें आत्महत्या करने के लिए विवश कर रही है। महराजगंज में पुतला दहन में रीतू देवी, रंजू, कलावती, आरती, मंजू देवी, लालती, सुधा, अमृता समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसी तरह सुभाषनगर में पुतला दहन के दौरान अभ्यर्थियों के परिवार वालों ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने सिर्फ उन्हें ठगा है। बसपा के बाद सपा ने भी उनके लिए कोई कदम नहीं उठाया।
लोस चुनाव में वादा करने के बाद भी सांसद जी ने कोई पहल नहीं की। पुतला दहन में कमलावती, रन्नो, गीता, उर्मिला, मंजू, इंदू, इसरावती, चंद्रमा देवी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।