फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में तीसरी बार जला सीटी स्पाउट

Tue, 13 Jan 2015 01:48 AM IST
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी डालर नगरी खमरिया में बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दस दिनों में तीसरी बार इनकमिंग सीटी स्पाउट जलने से एक बार फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगातार आपूर्ति ठप होने से नागरिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन


 अविलंब आपूर्ति बहाल न होने पर रहवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कालीन नगरी के नाम से विश्वविख्यात भदोही जिले में भदोही नगर के अलावा खमरिया इलाके से काफी संख्या में कालीन का निर्माण होता है।

पिछली सरकार में खमरिया नगर को एचबी टू श्रेणी का दर्जा मिल गया, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी। दो साल से स्थिति यह है कि गांवों से भी बदतर आपूर्ति खमरिया नगर को होती है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से एचबीटू श्रेणी के तहत कम से कम 22 घंटे बिजली देने का निर्देश है। पिछले दिनों सहसेपुर विद्युत उपकेंद्र का सीटी स्पाउट जलने के बाद सही किया गया, लेकिन वह 24 घंटे में दुबारा जल गया था।

शनिवार को दूसरी बार स्पाउट को लगाया गया जो दो दिन भी नहीं चल सका। इनकमिंग सीटी स्पाउट सोमवार को एक बार फिर धमाके के साथ जल गया। इससे नगर सहित आसपास के करीब छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

आए दिन बिजली आपूर्ति ठप होने से नागरिकों में आक्रोश है। नगर के चंद्रशेखर, शैलेंद्र दूबे, संदीप मौर्य, रामनारायण गुप्ता, राजू गुप्ता, शिव बहादुर ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि अविलंब आपूर्ति नहीं सुधरी तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

जेई ईश्वर शरण ने कहा कि उपकरण पुराने हैं। नए उपकरण लगवाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। इनकमिंग सीटी स्पाउट वाराणसी से मंगाया गया है। उपकरण आने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें