एएसपी शुभम अग्रवाल को माेमेंटो भेट करते गोपीगंज नगर के सर्राफा व्यापारी। स्रोत संगठन
गोपीगंज। व्यापारी अपनी प्रतिष्ठान पर ग्राहकों से संबंधित डेटा और रजिस्टर तैयार रखें। आभूषण बेचने वाले ग्राहक का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व एक-दो गवाहों की पहचान संबंधी जानकारी भी दर्ज करें। इससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर कारोबारी के पक्ष को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी। यह बातें एएसपी शुभम अग्रवाल ने बृहस्पतिवार की देर शाम नगर के झिलियापुल के पास स्थित एक फार्म हाउस में व्यापारियों से संवाद करते हुए कही।
एएसपी ने ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सराफा कारोबारियों की समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखते हुए कहा कि सराफा कारोबारियों को आए दिन पुलिस और थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के चलते आभूषण बेचता है, लेकिन बाद में उसके चोरी का होने की जानकारी मिलने पर कारोबारी भी जांच के दायरे में आ जाता है। एएसपी ने कारोबारियों से भी अपील की कि वे आभूषण खरीदते समय ग्राहक की पहचान और आवश्यक दस्तावेजों का रिकॉर्ड अवश्य सुरक्षित रखें। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एएसपी को सौंपा। सराफा कारोबारी विभोर गुप्ता और अतुल गुप्ता ने एएसपी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर ज्ञानपुर चेयरमैन डॉ. घनश्यामदास गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, राम रक्षा सेठ, श्रीकांत जायसवाल, मुकुंद लाल सराफ, विजय कुमार उमर, बृजलाल सेठ आदि रहे। संचालन राजेश परदेसी ने किया।