फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोहरी मार से सदमे में पड़ी रीता पर है परिवार की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के वेदमनपुर रोटहां में पिता के द्वारा बेटी की हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है। सबसे अधिक सदमा मृतक सुषमा की मां रीता देवी को लगा है। एक तरफ जवान बेटी की मौत और दूसरी तरफ पति के जेल में होने से वह गहरे सदमे में है। पति की मानसिक हालत खराब होने के बाद वह घरों में बर्तन साफ परिवार चला रही थी, लेकिन अब इस घटना से वह बेबस नजर आ रही है। जिससे परिवार चलाना और कठिन हो गया है। चौरी थाना क्षेत्र के वेदमनपुर रोटहां में बीते बुधवार को राजेश यादव ने मामूली बात को लेकर अपनी पुत्री सुषमा यादव की हत्या कर दी थी। परिवार के अनुसार राजेश का दिमागी हालत ठीक नही है। जिसके कारण रीता के ऊपर ही परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी। वह घरों में बर्तन साफ कर परिवार चला रही थी, लेकिन इस घटना से उसे झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही वह गहरे सदमे में है और अब तक सामान्य नहीं हो सकी है। मां की हालत देख दूसरे नंबर की पुत्री बदामा और पुत्र दुर्गेश भी रोए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि घरों के बर्तन साफ कर घर चलाने वाली महिला की हालत देख उसके बच्चों के भविष्य को लेकर ग्रामीण चिंता जता रहे है। आर्थिक स्थिति तो बहुत खराब है और राशन भी सिर्फ एक ही यूनिट मिलता है। दोनों बच्चों को दादा सरजू यादव सांत्वना देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें