ज्ञानपुर। बीटीसी- डीएलएड संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सोमवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। समाज कल्याण अधिकारी और डीआईओएस को ज्ञापन देकर रूके शुल्क प्रतिपूर्ति दिलानेे की मांग की। प्रशिक्षुओं ने आशंका जताई कि विभाग की लापरवाही से उनका आवेदन निरस्त हो सकता है।
समाज कल्याण अधिकारी को दिए ज्ञापन में प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में अलग-अलग सेमेस्टर में करीब 600 प्रशिक्षु बीटीसी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक बनने के लिए वह हजारों रूपये फीस दिए। हर वर्ग को शूल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिलता है लेकिन 600 प्रशिक्षुओं को अब तक शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल सका। समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में शिकायत करने पर कहा जाता है कि डीआईओएस कार्यालय में जाएं और वहां जाने पर समाज कल्याण जाने की बात कही जाती है। दोनों विभागों का चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल सका। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशिक्षुओं ने चेतावनी दिया कि अविलंब उनके आवेदन पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। इस मौके पर संतोष, जगदीश, राम बहादुर, सत्यम आदि रहे।