फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वरूणा नदी में नहाते समय डूबा बीएससी का छात्र, मौत

विज्ञापन
बीएससी के छात्र की मौत के बाद लालीपुर भात गांव में घर पर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
भदोही कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर भात गांव में रविवार को वरूणा नदी में स्नान करते समय डूबने से बीएससी के छात्र धनंजय गौतम (19) की मौत हो गई। ग्रामीण ने नदी से बाहर निकालकर उसे भदोही के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि लालीपुर भात गांव के कोटेदार अनिल गौतम के तीन बेटों में धनंजय बीएससी का छात्र था। वह भदोही के एक कॉलेज में पढ़ता था। रविवार को सुबह करीब 10 बजे वह गांव के किनारे से गुजरी वरूणा नदी पर स्नान करने के लिए गया जहां पहले से ही कई लोग स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। आसपास स्नान कर रहे बच्चों ने शोर मचाया तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें