फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सगे भाई को चाकू मारने का आरोपी भाई गिरफ्तार, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के उपरवार गांव में सगे भाई आकाश यादव पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी भाई राजेश यादव को पुलिस ने बुधवार की रात में महराजगंज चौकी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खून से सना चाकू बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि छह जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि उपरवार गांव में पारिवारिक विवाद में युवक पर चाकू से हमला हो गया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान राजेश यादव के रूप में की गई। मामूली कहासुनी में उसने सगेभाई आकाश कुमार यादव परराकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार की रात में वांछित राजेश कुमार यादव को महराजगंज चौकी की तरफ जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने महराजगंज रेलवे लाइन के किनारे रेल पटरियों के छोटे लोहे के गाटरों के बीच ईंट से दबाकर छुपाया गया चाकू को बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें