लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के पास हाईवे का खुला नाला खतरा बना हुआ है। नाले की पटिया टूटकर नाले में ही गिरगई है। जिससे आने-जाने वालों के लिए खतरा बना हुआ है।
24 घंटे तक भीड़भाड़ वाली इस जगह पर खुले नाले को लेकर जिम्मेदार भी अनजान बने हुए हैं। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बारिश के पानी इत्यादि के निकासी को लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से नाली निर्माण कराया जाएगा। कुछ जगहों पर नाली पर ढक्कन लगाए गए हैं।
वहीं अधिकतर जगहों पर नाली खुला ही है। जिससे नालियों के जाम रहने की समस्या बनी रहती है।
लालानगर टोल प्लाजा के पास की नालियां ढकी जरूर हैं, लेकिन उसके ढक्कन जर्जर हो चुके हैं। टोल प्लाजा के ठीक बगल पर महीनों से नाली की पटिया टूट गई है। पूर्व सभासद अनूप जायसवाल ने शिकायत भी दर्ज कराई है।
इस संबंध में कार्यदायी संस्था के सीनियर इंजीनियर विपुल चौहान ने बताया कि नाली की सफाई समय-समय पर कराई जाती है। पटिया टूटने की जानकारी नहीं है। पेट्रोलिंग के दौरान उसे देखकर जल्द ही दुरूस्त करा दिया जाएगा।