फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रॉडबैंड सेवा ध्वस्त, पानी की किल्लत

Fri, 11 Dec 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
             इस दौरान कुंवरगंज और महेंद्र कटरा मोहल्ला के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के कुछ लोगों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए खुदाई को लेकर जिम्मेदारों पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। कहा कि कहीं कम तो कहीं ज्यादा खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन



मुख्यालय से गोपीगंज मार्ग को चौड़ा करने के लिए जेसीबी से मार्ग के दोनों तरफ तीन से चार फीट लंबा और तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है। पिछले                    तीन दिनों से यह कार्य चल रहा है।


जैसे-जैसे खुदाई आगे बढ़ रही है, नगर पंचायत की पाइपलाइन के अलावा बीएसएनएल की भूमिगत केबिल कट जा रही है। छोटाडीह, बड़ाडीह के अलावा बृहस्पतिवार को कुवंरगंज, महेंद्र कटरा इलाके में ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो गई है ।
विज्ञापन


 इसके चलते मोहल्लों में पानी            की सप्लाई बंद हो गई है। इससे निजी कार्यालयों से लेकर आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग  प्रशासन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें